फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र के साइबर हब में महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के फिरोजपुर निवासी 27 वर्षीय अनमोल अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रविवार को पकड़ा।
विज्ञापन

यह घटना 22 अक्तूबर को पॉश इलाके साइबर हब में हुई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई। महिला के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग गए थे। डीएलएफ फेज-2 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अनमोल से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह अपने दोस्त के साथ साइबर हब घूमने गया था। उसका दोस्त दिल्ली में परीक्षा देने आया था। परीक्षा के बाद दोनों साइबर हब पहुंचे थे, जहां यह घटना हुई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके साथी की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें