गुरुग्राम। कादीपुर एन्क्लेव इंडस्ट्रियल क्षेत्र से बुधवार को चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-10 टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला बांका के निजरी गांव निवासी सूरज के रूप में हुई है। आरोपी फिलहाल कादीपुर में रहता है। आरोपी के खिलाफ चोरी, एक्साइज एक्ट के तहत 14 मामले पहले से ही दर्ज है। टीम ने आरोपी के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। संवाद