फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर ठगी गिरोह को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह को बैंक खाता मुहैया कराने वाले आरोपी को 21 मार्च को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। मामले में पीड़ित से अक्तूबर 2025 में ऑनलाइन ऑर्डर पहुंचाने के लिए पता वेरिफिकेशन के नाम पर ठगी की गई। आरोपी की पहचान जयपुर (राजस्थान) के चन्दलाई गांव निवासी प्रकाश मीणा उर्फ पिन्टू के रूप में हुई है। जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता से ठगी गई राशि में से 26,750 रुपये आरोपी विशाल बुनकर के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे, जिसको गुरुग्राम पुलिस ने 16 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी विशाल बुनकर ने यह बैंक खाता आरोपी प्रकाश मीणा उर्फ पिन्टू मीणा को 2,500 रुपये में बेचा था।
विज्ञापन

बता दें कि 13 अक्तूबर 2025 को साइबर अपराध थाना दक्षिण में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने इंस्टा पर ऑनलाइन शॉपिंग पेज से कपड़े ऑर्डर किए थे। इसके बाद पता वेरिफिकेशन के नाम पर विभिन्न किस्तों में 71 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। शिकायत के आधार पर साइबर थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें