फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हवाई फायर करने व धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर की पुलिस ने उधार दिए गए 10 हजार रुपये वापस मांगने पर युवक को जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायर करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। 1 मई को गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह के हसनपुर गांव निवासी बलराम उर्फ भालू (28) के रूप में हुई है।
पुलिस इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी बलराम उर्फ भालू से पूछताछ में पता चला कि उसने रवि उर्फ देबा, संदीप व पुनीत के साथ मिलकर धमकी देने हुए हवाई फायर करने की वारदात को अंजाम दिया था। बतादें कि अपराध शाखा मानेसर की पुलिस ने फायरिंग मामले में कार्रवाई करते हुए 16 मार्च को तीन आरोपियों संदीप गुर्जर, पुनित व देबा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से एक स्कॉर्पियो, एक पिस्टल व एक कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नूंह के जाटका शिष्यबाण निवासी धर्मेंद्र ने 9 मार्च को बिलासपुर थाने में दी शिकायत में बताया था कि वह ढाणा मानेसर में रमेश सरपंच के पास पास काम करता है। रमेश ने तीन साल पहले चांदला डुंगरवास गांव के देबा को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। जब रुपये वापस मांगे गए तो 8 मार्च की देर शाम पंचगांव टोल के पास बुलाया था। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर किया था।
वर्जन
आरोपी बलराम उर्फ भालू को आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें