गुरुग्राम। कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन लंबे समय बाद बुधवार को लक्ष्य से कम बुजुर्गों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 2150 लोगों का लक्ष्य रखा था, जिसमें से 1615 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
बुधवार को टीकाकरण अभियान के लिए जिले में 46 केंद्र बनाए गए थे। इसमें से 60 साल से ऊपर के 953 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया, जबकि पहले से बीमार 45-59 साल के 312 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं 302 स्वास्थ्यकर्मियों जबकि 48 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि टीकाकरण बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलता रहेगा।