फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मास्टर प्लान के अनुसार जलभराव दूर करने के लिए बनेगा ड्रेनेज नेटवर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुुरुग्राम। मास्टर प्लान-2031 के अनुसार गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ओल्ड और न्यू गुरुग्राम में जल निकासी को लेकर कार्ययोजना तैयार करा रहा है। इसमें मौजूदा जल निकासी योजनाओं के विस्तृत अध्ययन के साथ भविष्य में ड्रेनेज सिस्टम का खाका तैयार किया जाएगा। इसके लिए एक निजी एजेंसी ने पूरे शहर के ड्रेनेज नेटवर्क का सर्वे किया है।
शहर में बारिश के पानी की निकासी के बेहतर इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में शहर के कई भागों में हल्की बारिश में जल भराव की समस्या रहती है। पानी निकासी के लिए नगर निगम और जीएमडीए को पंप समेत अन्य उपकरणों की मदद लेनी पड़ती है। ऐसे में जीएमडीए मास्टर प्लान-2031 को ध्यान में रखकर नए सिरे से शहर में पानी की निकासी के इंतजामों को दुरुस्त कराना चाहता है। इसके लिए एक कंसल्टेंट की मदद से वर्तमान ड्रेनेज सिस्टम और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए रिपोर्ट तैयार की है। जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि एचएसवीपी और नगर निगम क्षेत्र में पानी की निकासी के इंतजाम अलग-अलग हैं। कई जगहों पर अभी ड्रेनेज नेटवर्क बेहतर नहीं हैं। पुराने शहर के साथ सेक्टरों में भी लोगों को जल भराव से जूझना पड़ता है। दूसरी ओर न्यू गुरुग्राम में बसावट तेजी से हो रही है। मास्टर प्लान 2031 को ध्यान में रखकर बरसाती पानी की निकासी पर काम करने की योजना है। जीएमडीए सर्वे में दिए गए सुझावों पर अध्ययन कर रहा है। इसमें एचएसवीपी और नगर निगम के साथ एचएसआईआईडीसी के क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर में तीन प्रमुख नाले

जीएमडीए के तीन प्रमुख बरसाती नाले हैं जो शहर के बरसाती पानी को नजफगढ़ नाले तक ले जाते हैं। लेग 1 ड्रेन (सिकंदरपुर से पालम विहार वाया नजफगढ़), लेग 2 ड्रेन (सेक्टर 42 हुडा सिटी सेंटर से नजफगढ़) और लेग 3 ड्रेन (घाटा गांव से वाटिका चौक, हीरो होंडा चौक, सेक्टर 99 से नजफगढ़ ड्रेन) जिसे बादशाहपुर ड्रेन भी कहा जाता है। जीएमडीए वाटिका चौक से एसपीआर के साथ एनएच 48 तक लेग 4 का निर्माण भी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें