फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: संशोधित - एसीबी की टीम ने तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर आज होगी अदालत में पेशी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने तीन लाख रिश्वत लेते हुए पंचायत सचिव हसीन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को की गई इस कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है।
इस मामले में फिरोजपुर झिरका निवासी जुबैर ने एसीबी को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि वह कार्यालय उप मंडल अधिकारी (ना.) फिरोजपुर झिरका में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसी दौरान उसकी नगीना में ग्राम पंचायत करहेडा के सरपंच रामपाल से मुलाकात हुई थी। रामपाल की कक्षा-आठवीं के अंकपत्र के एक मामले की जांच एसडीएम ऑफिस मेंं चल रही थी।
विज्ञापन

जुबैर ने एसीबी को बताया कि सरपंच ने उससे जांच पक्ष मेंं करवाने के लिए सिफारिश की। इस पर उसने पंचायत सचिव हसीन से बात की तो उसने पक्ष में जांच कराने की एवज में तीन लाख रुपयों की मांग की।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता जुबैर की शिकायत पर एसीबी की टीम ने आरोपी सचिव को रंगेहाथ गिरफ्तार करने योजना पर काम किया। योजना के तहत तीन लाख रुपये लेकर जुबैर को सचिव के पास भेजा गया। जैसे ही जुबैर ने सचिव हसीन को तीन लाख रुपये दिए, वैसे ही वहां तैयार बैठी एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। इस संबंध में थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें