फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसीबी ने 40 हजार की रिश्वत लेते मत्स्य अधिकारी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने सब्सिडी का लाभ देने के बदले में 1 लाख 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने शुक्रवार को रेवाड़ी जिले में तैनात जिला मत्स्य अधिकारी वेदपाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सब्सिडी का लाभ देने के बदले में 1 लाख 45 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से आरोपी एक लाख रुपए पहले ही ले चुका था।
एसीबी के प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम टीम को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। इसमें सामने आया कि शिकायतकर्ता की पत्नी ने मत्स्य विभाग में संचालित योजना के तहत 25 मत्स्य बायो फ्लो टैंक लगाए गए थे। इसके लिए शिकायतकर्ता की पत्नी ने 60 प्रतिशत तक की राशि यानी 17 लाख 75 हजार रुपये का बैंक से लोन भी लिया था। इस योजना के तहत महिला को मत्स्य विभाग की तरफ से सब्सिडी की राशि उपलब्ध करवाई जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सब्सिडी की राशि को स्वीकृत करने के बदले में जिला मत्स्य अधिकारी वेदपाल द्वारा महिला से एक लाख 45 हजार रुपये की राशि की रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोपी द्वारा एक लाख की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी थी। एसीबी ने मामले की पुष्टि करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए योजना बनाई। इसके बाद 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें