फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: नेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी से छेड़छाड़ के संदेह में एकेडमी के कोच और उसके दोस्तों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या

Tue, 03 Aug 2021 10:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में नेशनल महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ के संदेह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक काम की तलाश में दो दिन पहले अपने जीजा के पास आया था। हत्या का आरोप कोच और उसके दोस्तों पर लगा है। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर 37 में हैरिटेज बैडमिंटन एकेडमी में अभ्यास करने वाली नेशनल महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ के संदेह में कोच और उसके दोस्तों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि उसके जीजा व ठेकेदार गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन


उनको उपचार के लिए सेक्टर दस के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सेक्टर दस थाना पुलिस ने जीजा के बयान पर तीन लोगों को नामजद करते हुए कुल सात लोगों पर मारपीट, अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन के बाद दो लोगों को हिरससत में लिया है।

यूपी के जौनपुर के रहने वाले संजय ने पुलिस को बताया कि उसका साला अनुज कुमार गौतम निवासी साधोपुर, थाना बक्शा, जौनपुर दो दिन पहले काम की तलाश में मेरे पास आया था। वह कादीपुर गांव में किराये पर रहता है। साले को लेकर वह चंदन ठेकेदार के पास गया था। जहां पर काम करने की बातचीत के बाद वह एक कंपनी के बाहर खड़े थे। 
विज्ञापन


इसी बीच एक काले रंग की वर्ना कार उसके पास आकर रूकती है। उसमें एक लड़की बैठी हुई थी। दो युवक आगे थे। उन्होंने अनुज की ओर इशारा करते हुए कार रोक दी। जिन पर संदेह होने के कारण उनको कार में बैठा लिया और एकेडमी लेकर गया। जहां पर उनके साथ मारपीट की। जब उसने अपनी सफाई में चंदन ठेकेदार का नाम लिया तो फोन करके उसे भी बुला लिया।

उस दौरान वह कह रहे थे कि पता है लड़की कौन है और तुमने क्या गलती कर दी है। वारदात के समय मौके पर सात लोग थे। जाते समय उसे एक बाथरुम में बंद कर दिया। उनका साला अनुज पिटाई से बेहोश था। 

पीड़ित के मुताबिक, उसने किसी राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों को अस्नपताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। सेक्टर दस थाना पुलिस ने जीजा संजय के बयान पर मंजीत, पुनीत व मनीष के साथ चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, अपहरण, हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पूछताछ के चलते दो युवकों को हिरससत में भी लिया है। 

एकेडमी में मिला ताला, मोबाइल रहा बंद
घटना की सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एकेडमी में ताला लगा हुआ मिला। पुलिस ने जब उस पर दर्ज नंबरों पर फोन किया तो वह नंबर बंद मिले। पुलिस ने आस-पास के लोगों से कुछ छानने का प्रयास किया तो पड़ोसी भी उनके बारे में कुछ बताने से परहेज करते रहे।

युवती ने छेड़छाड़ की जानकारी अपने पिता को फोन पर दी थी
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि युवती का परिवार दिल्ली में रहता है। वह किसी पीजी में रहकर एकेडमी में अभ्यास करती है। सोमवार को जब वह एकेडमी आ रही थी। बाइक सवार दो लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। जिनसे बचने के लिए उसने रास्ता बदल कर एक महिला के घर में घुस गई थी। उसके बाद उसने इस बात की सूचना अपने पिता को दी। पिता ने इसकी जानकारी एकेडमी संचालक को दी। एकेडमी संचालक ने अपने रिश्तेदार व कोच को मौके पर भेजा था। 
विज्ञापन

असली आरोपी कोई और
पुलिस को पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि जिस युवक ने छेड़छाड़ की है। वह कोई और था। किसी ने उन युवकों की फोटो भी अपने मोबाइल में कैद कर रखी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरे मामले में गोपनीयता बरत रही है। 
युवक की पीट-पीट कर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के जीजा के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की छानबीन की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।  
दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें