फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर सिटी वासी एसी बसों में आरामदायक सफर का उठाएंगे लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुग्राम डिपो को मिली सात एसी बसें, वाल्वो बसों की अपेक्षा लगभग आधा किराया
विज्ञापन

- चंडीगढ़, हिसार, सिरसा, रेवाड़ी व नारनौल रूट पर चलाई जाएंगी एसी बसें
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। साइबर सिटी वासी अब कम किराए में एसी बसों में आरामदायक सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। गुरुग्राम डिपो को सात एसी बस मिली हैं। इन बसों के दस्तावेज व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करके विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। एसी बसों को चंडीगढ़ रूट के अलावा हिसार, सिरसा, रेवाड़ी व नारनौल रूट पर चलाने की योजना है। इन रूटों पर यात्री वॉल्वो बसों की अपेक्षा इन एसी बसों में लगभग आधा किराया होगा।
लंबे रूटों पर भी एसी बसों की मांग हुई तो उसी अनुसार गुरुग्राम डिपो प्रबंधन की ओर से बसों का संचालन किया जा सकता है। हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा इंदौर (मध्य प्रदेश) स्थित आयशर कंपनी में रोडवेज की एसी बसों को तैयार किया गया हैै। गुरुग्राम डिपो की ओर से परिवहन विभाग को 15 एसी बसों की मांग भेजी गई थी। पहले चरण में सात एसी बसें मिली हैं। जल्द ही अन्य एसी बस भी गुरुग्राम डिपो को मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एसी बसों की खासियत:
नई एसी बसें आधुनिक सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा इंतजामों से भी लैस हैं। इन बसों में मेट्रो की तरह अगले स्टॉपेज की जानकारी यात्री को मिलेगी। बसों में सुरक्षा इंतजाम के तहत सीट के पास इमरजेंसी कॉल बटन भी दिया गया है। इसके अलावा सील साइड विंडो बस में वेंटिलेशन के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। म्यूजिक सिस्टम और बस के आगे व पीछे डिजिटल बोर्ड भी लगा है, जिससे बस के मार्ग व स्टॉपेज की जानकारी दी जाएगी। इन एसी बसाें का किराया वॉल्वाे बसों की अपेक्षा लगभग आधा होगा।
विज्ञापन




वर्जन

गुरुग्राम डिपो में सात एसी बसें आ चुकी हैं। इन बसों के दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन संबंधित प्रक्रिया के लिए जल्द कार्रवाई की शुरू की जाएगी। बसों के लिए रूट शेड्यूल भी जल्द बनाया जाएगा। - प्रदीप कुमार अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें