संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी खंड के गांव सिधरावली स्थित राजकीय महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में लिखित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष री राधा, द्वितीय स्थान पर नीतू , बीए प्रथम वर्ष की सुजल व संतोष और तृतीय स्थान पर बीए प्रथम वर्ष की वरुण कुमार ,शिवानी नीतम कुमारी रहीं। प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ. अनुज, डॉ.पीके मलिक, मनीषा लाल, अबिता, डॉ. शालिनी,नीरजा सिंह,डॉ.प्रवीण आदि मौजूद रहे।