गुरुग्राम। भोपाल में चल रही शूटिंग प्रतियोगिता में सब जूनियर यूथ कैटेगरी के पिस्टल इवेंट में अभीष्ट ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसी के साथ ही अभीष्ट ने भारतीय टीम के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। अभीष्ट के परिवार ने इस जीत पर कहा कि कड़ी मेहनत और सटीक निशाने के दम पर वह यहां तक पहुंचा है। वह आगे भी इसी तरह इंडिया के लिए पदक जीतकर अपने देश, प्रदेश और जिले का नाम रोशन करेगा। प्रशिक्षक राजकुमार ने बताया कि अभीष्ट जैसे युवाओं का उभरना हरियाणा को निशानेबाजी में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। संवाद