फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अभिषेक यादव चमके

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। खेल के क्षेत्र में फर्रुखनगर के गांव मोकलवास के अभिषेक यादव ने नाम रोशन किया है। अभिषेक यादव ने 15वीं हरियाणा स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 110 मीटर हर्डल रेस में गोल्ड मेडल जीता है। गांव के होनहार एथलीट अभिषेक यादव ने हरियाणा के खेल जगत में एक और स्वर्णिम पन्ना जोड़ दिया है। उन्होंने 15वीं हरियाणा स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 110 मीटर हर्डल रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर अपने गांव, जिला और परिवार का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। अभिषेक यादव, अरुण यादव के सुपुत्र हैं। उनके दादा, कैप्टन राजपाल यादव, भारतीय सेना में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त है। परिवार में अनुशासन, समर्पण और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अभिषेक ने खेलों में अपने जुनून और कठिन परिश्रम से यह सफलता अर्जित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें