फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यूनिकस समर ओलंपियाड में आबेश ने अंतरराष्ट्रीय रैंक 2 हासिल की

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन






गुरुग्राम। यूनिकस समर ओलंपियाड 2025 के नतीजों में छात्रों ने बेहतरीन सफलता हासिल की है। गुरुग्राम के दिल्ली पब्लिक स्कूल कक्षा 3 के छात्र आबेश गोस्वामी ने अंग्रेजी और गणित में अंतरराष्ट्रीय रैंक 2 तथा क्रिटिकल थिंकिंग में तीसरा रैंक प्राप्त किया। वहीं, मॉडर्न मिडिल ईस्ट इंटरनेशनल स्कूल, रियाद के कक्षा 9 के छात्र आबान इश्तियाक ने विज्ञान और अंग्रेजी दोनों विषयों में अंतरराष्ट्रीय रैंक 2 हासिल की। प्रतियोगिता में अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों में शीर्ष स्थान हासिल किए। छात्र अपने व्यक्तिगत परिणाम यूनिकस ओलंपियाड्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। विस्तृत स्कोरकार्ड की सुविधा से छात्र अपनी ताकत और सुधार के क्षेत्रों को समझ सकते हैं। यूनिकस समर ओलंपियाड ने एक बार फिर छात्रों की प्रतिभा को मंच दिया और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें