फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: योग प्रतियोगिता में आराध्या, अंकिता और अर्पिता बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-88 स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को आयोजित किए गए ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 योगासन खेलों में करीब 150 खिलाड़ियों ने दम दिखाया। इनमें पारंपरिक योगा, आर्टिस्टिक सोलो योगासन, आर्टिस्टिक पेयर योगासन और रिद्मिक पेयर योगासन में जिले की लड़कियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पारंपरिक योग में अर्पिता विजेता बनी। इसके अलावा आराध्या पांडे, श्रेष्ठा शर्मा, समृद्धि, रिशिका झा, शगुन और राधिका ने भी जिला स्तर के लिए अपनी जगह बनाई। आर्टिस्टिक सोलो योगासन में अंकिता ने बाजी मारी जबकि पुजिता, कृतिका और समृद्धि ने भी दूसरे दौर में जगह बनाई। आर्टिस्टिक पेयर योगासन में अंकिता ने पहला स्थान हासिल किया जबकि आराध्या, राधिका और कनक ने दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के साथ जिला स्तर के लिए क्वालीफाई किया। अंत में खेले गए रिद्मिक पेयर इवेंट में अर्पिता और रिशिका झा ने जिला स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। अब यह सभी खिलाड़ी जिला स्तर प्रतियोगिता में अपने-अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगी। जो खिलाड़ी उनमें विजेता बनती हैं, उन्हें राज्य स्तर फरीदाबाद का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें