फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आप हरियाणा में निकालेगी बदलाव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 से 24 दिसंबर तक किया जाएगा आयोजन, लोगों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में बदलाव यात्रा '' इब हरियाणा के लाल ने एक मौका केजरीवाल ने '' निकाली जाएगी। 15 दिसंबर से 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आप के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे। उक्त जानकारी रविवार को आप पार्टी के जिला कार्यालय में लोकसभा अध्यक्ष मुकेश डागर (कोच) ने पत्रकारवार्ता में दी। इस यात्रा के दौरान हरियाणा की बदहाल स्थिति के बदलाव के लिए प्रदेश की जनता को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


मुकेश डागर ने बताया कि सिरसा से शुरू होने वाले यात्रा का नेतृत्व डॉ. अशोक तंवर, महेंद्रगढ़ से अनुराग ढांडा करेंगे। कालका से चौ. निर्मल सिंह और फरीदाबाद से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व डॉ. सुशील गुप्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से शुरू हुई यात्रा जींद में खत्म होगी। सिरसा से शुरू हुई यात्रा भिवानी में, कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत में और महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा कैथल में संपन्न होगी। इसके तहत 90 विधानसभाओं का दौरा किया जाएगा, इसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें