फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम डिपो के बेड़े में शामिल हुई 13 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा परिवहन विभाग के बेड़े में लगातार रोडवेज बसों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुग्राम के बहरामपुर स्थित हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचआरईसी) और धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी से रोडवेज बसें बनवाई जा रही हैं। गुरुग्राम डिपो में अब रोडवेज बसों की संख्या 215 हो गई हैं। नई बसों के दस्तावेज बनने व पासिंग होने के बाद डिपो के बेड़े में 13 नई बसों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


गुरुग्राम डिपो के मुख्य निरीक्षक (सीआई) राजबीर सिंह ने बताया कि बेड़े में रोडवेज बसों की संख्या 215 हो गई है। पुराने रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही नए रूटों पर भी बसों को चलाने की योजना है। सभी रूटों पर बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को समय पर बसें मिल रही हैं। यात्रियों को आवागमन में सुविधा होती है। उन्होंने बताया कि नए रूटों के लिए सर्वे कराया जाएगा। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक है और यातायात के साधन कम है उन रूटाें पर रोडवेज बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें