- पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज
गुरुग्राम। मानेसर में अमेजन की फर्जी आईडी बनाकर युवक के बैंक खाते से 1.80 लाख रुपये ट्रांसफर करके ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भोड़ाकलां निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से फर्जी अमेजन आईडी बनाई और उसके मोबाइल नंबर और यूपीआई संबंधी जानकारी का दुरुपयोग करके बैंक खाते से दो बार में 1.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित हरीश कुमार ने पुलिस से मामले की जांच करने और बैंक खाते से निकाली गई राशि को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। ब्यूरो