फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवक को पीटा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से पार्टी करने के लिए आया था, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली से पार्टी करने के लिए आए दो अलग-अलग ग्रुप के युवकों का सेक्टर-29 के एक पब में डांस फ्लोर पर विवाद हो गया। इसके बाद अल सुबह निकलते समय उसके साथ मारपीट की गई। घायल अवस्था में उसे दिल्ली के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। तीन दिन पहले हुई इस वारदात के मामले में सेक्टर-29 थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, गुजरात का रहने वाला युवक सुनील दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 20 नवंबर की रात वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए अपने दोस्त पवन व दीक्षांत के साथ गुरुग्राम आया था। सेक्टर 29 के एक बार के डांस फ्लोर पर नाच रहे नांगलोई के लड़कों से उसका विवाद हो गया। सुबह चार बजे के लगभग बार के बाहर गली में निकलते हुए नांगलोई के लड़कों ने मारपीट की। सुनील को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

आंख का होगा ऑपरेशन

पुलिस की छानबीन में पता चला है कि सुनील इशारों में बात कर रहा था। अभी बयान देने लायक नहीं है। उसके पिता अमन ने बताया कि डॉक्टर ने आंख के ऑपरेशन की बात की है। जल्द ही उसकी आंख का ऑपरेशन होगा। मामले की छानबीन कर रही पुलिस को पता चला है कि दोनों के बीच डांस फ्लोर पर विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के लिए बार बंद होने के बाद गैलरी में दोनों के बीच मारपीट हुई है। गैलरी का फुटेज पुलिस निकालकर छानबीन कर रही है। उस दिन बार में जाने वालों की आईडी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन

मारपीट के आरोपियों की पहचान हो चुकी है। डांस फ्लोर पर हुए विवाद के कारण वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। - रवि, थाना प्रभारी, सेक्टर-29, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें