फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कट्टे से गोली चलने से एकयुवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के पेट में लगी गोली, दाहिने हाथ में लगे छर्रे
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना अंतर्गत राजीव नगर में पिज्जा की दुकान के बेसमेंट में देसी कट्टे से गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक के पेट में लगी और उसके छर्रे हाथ में लगे हैं। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हिसार के सिसर गांव निवासी आदित्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शीतला माता कॉलोनी में किराये पर रहता है और अपने दोस्त शुभम की शुभ पिज्जा नाम से दुकान पर काम करता है। बृहस्पतिवार की रात करीब 10.30 बजे उसका दोस्त अजय अपने एक अन्य साथी के साथ दुकान पर आया और बेसमेंट में चला गया। कुछ देर बाद आदित्य सामान लेने बेसमेंट में गया तो वहां पर अजय व उसका दोस्त कट्टे से गोली निकाल रहे थे। आदित्य ने जब इसका विरोध किया तो अजय के कट्टे से गोली चल गई, जो आदित्य के पेट में लगी और दाहिने हाथ की कलाई में छर्रे लगने से घायल हो गया। अजय ने आदित्य को सेक्टर-12 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। पुलिस को अस्पताल से गोली लगने से युवक के घायल होकर भर्ती होने की सूचना मिली। सेक्टर-14 थाने की पुलिस टीम मौके पहुंची और युवक के बयान दर्ज किए। पुलिस ने दुकान के बेसमेंट में घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घायल आदित्य के दोस्त अजय को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि मामले में एक आरोपी अजय को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें