पटौदी। खंड के ऊंचा माजरा गांव के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में जाटौली गांव निवासी शक्ति चौहान घायल हो गया। घायल युवक के चाचा वेदप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने दूसरी बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ पटौदी थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई की रही है। जाटौली गांव निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा शक्ति चौहान एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। 14 जुलाई की सुबह करीब 6.30 बजे वह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। ऊंचा माजरा गांव के पास पहुंचा तो पीछे से एक तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने उनके भतीजे की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे शक्ति चौहान के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसका ए निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्यूरो