फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूबर ने गाय को खिलाए चिकन मोमोज: गोरक्षकों ने युवक को पकड़कर पहले जमकर लगाई मार, फिर पुलिस के हवाले किया

Wed, 10 Dec 2025 11:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी ऋतिक दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए इंग्लिश ऑनर्स का स्टूडेंट है। ऋतिक को सोशल मीडिया एप पर मोमोज खाने का टास्क मिला था। दो प्लेट मोमोज खाने के बाद ऋतिक से और मोमोज नहीं खा गए, जिस पर उसने गाय की ओर प्लेट करके मोमोज खिला दिए।
विज्ञापन
यूट्यूबर ने गाय को खिलाए चिकन मोमोज - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में गाय को चिकन मोमोज खिलाने पर युवक को पीटने का मामला सामने आया है। गोरक्षकों ने युवक की जमकर धुलाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक सोशल मीडिया एप पर मिले टास्क पर मोमोज खा रहा था। टास्क पूरा नहीं करने के चलते उसने बचे मोमोज गाय को खिला दिए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी ऋतिक दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए इंग्लिश ऑनर्स का स्टूडेंट है। इसके पिता दुकानदार और मां डॉक्टर हैं। ऋतिक को सोशल मीडिया एप पर मोमोज खाने का टास्क मिला। वेब प्रिज्म एप पर लाइव स्ट्रीमिंग होकर मोमोज खाने लगा। ऐसे में एक गाय उसकी और आती है। दो प्लेट मोमोज खाने के बाद ऋतिक से और मोमोज नहीं खा गए, जिस पर उसने गाय की ओर प्लेट करके मोमोज खिला दिए।

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान युवक की वीडियो वायरल होकर गौरक्षकों तक पहुंच गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक की पकड़कर धुनाई कर डाली। साथ ही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पुलिस ने हिंदू संगठन की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। इसके बाद उसे बेल मिल गई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में शामिल होने के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। - मनोज, एसएचओ, सेक्टर-56 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें