फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक पर लाठी-डंडो से किया जानलेवा हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नामजदों सहित अन्य युवकों के खिलाफ सेक्टर-9 थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

वारदात के बाद भागते हुए युवकों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में हुई दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना के अंतर्गत भवानी एन्क्लेव के पास शुक्रवार देर शाम को बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर लाठी-डंडो से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी घायल देवीलाल कॉलोनी निवासी वंश के बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। वारदात में युवकों का भागते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
घायल युवक के दोस्त देव शर्मा की शिकायत पर कई नामजदों सहित अन्य युवकों के खिलाफ सेक्टर-9 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। देव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्तों राहुल, हिमांशु, नितिन व वंश के साथ देर शाम मोमोज खाने निकले थे। देर शाम करीब 8:40 बजे जब वे दो बाइकों पर सवार होकर भवानी एन्क्लेव के पास खाली मैदान के पास पहुंचे तो 8-9 बाइकों पर सवार होकर प्रवीन, हैप्पी, साेनू, सुमित, अर्जुन, सुमित उर्फ चीता सहित युवक कई युवक आए थे। उनके हाथों में लाठी-डंडे व लोहे की पाइप थी। युवकों ने रंजिश में शिकायतकर्ता देव शर्मा व नितिन पर पत्थर फेंका। बचाव के लिए वे दोनों बाइक लेकर भागने लगे। कुछ आगे जाकर देखा तो युवकों ने राहुल, हिमांशु व वंश की बाइक को रोक लिया। हिमांशु व राहुल भाग गए, लेकिन युवकों ने देवीलाल कॉलोनी निवासी वंश के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके सिर, मुंह सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। घायल वंश के अभी तक बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। - नरेश कुमार, जांच अधिकारी, सेक्टर-9 थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें