फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वाहन का इंतजार कर रहे युवक को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे केएमपी के पचगांव चौक की गठना, प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में 31 मार्च की रात करीब 11 बजे केएमपी के पचगांव चौक पर वाहन का इंतजार कर रहे युवक को अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई दिनेश कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान इटावा (उत्तर प्रदेश) के अलबपुर गांव निवासी साेनू (26) के रूप में हुई है। वह मानेसर क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में काम करते थे। 31 मार्च की रात करीब 11 बजे वह अपने घर जाने के लिए केएमपी, पचगांव चौक पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सोनू को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई रमेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें