फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने लिफ्ट में गर्दन फंसा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर बृहस्पतिवार को लिफ्ट में गर्दन फंसाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित मार्बल मार्केट की एक दुकान में काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। वहीं, युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
मृतक की पहचान राजस्थान के चुरू निवासी राजेश सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-34 स्थित मार्बल मार्केट की एक दुकान में काम करता था। इसी दुकान में भारी सामान को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक ले जाने के लिए लिफ्ट का उपयोग किया जाता था। बताया जा रहा है कि राजेश सिंह पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी होने के कारण परेशान था। बृहस्पतिवार की सुबह राजेश सिंह उसने मार्बल ढोने के लिए इस्तेमाल होने वाली लिफ्ट में गर्दन फंसाकर आत्महत्या कर ली। दुकान मालिक ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी है। पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कराकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजू धनखड़ ने बताया कि परिजनों को सूचित किया गया है और उनके गुरुग्राम पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम से ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि कहीं लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी तो नहीं थी। सहकर्मियों और दुकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें