गुरुग्राम। खुर्रमपुर गांव में 5 मई की रात को एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक को ट्यूमर होने के कारण वह बीमारी से परेशान था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञाें से निरीक्षण कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मृतक युवक की पहचान खुर्रमपुर गांव निवासी साहिल यादव (28) के रूप में हुई है। वे खेती-बाड़ी का काम करते थे और शादी हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। बताया जाता है कि साहिल को ट्यूमर होने से उनका इलाज चल रहा था। इस बीमारी के कारण वह पिछले काफी समय से परेशान थे। 5 मई रात करीब 9.30 बजे साहिल ने फंदा लगा लिया। परिवार वाले उन्हे पास के निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। युवक ट्यूमर के कारण परेशान था।
- संजय, एएसआई व जांच अधिकारी, फर्रुखनगर थाना