फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। पांच दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक के मृत्यु के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक युवक पुन्हाना के एक रेस्टोरेंट में काम करता था। पुलिस ने मृतक युवक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हाजीपुर गोहेता गांव निवासी अखलाक ने बताया कि भतीजा साहिल पुन्हाना के एक रेस्टोरेंट में काम करता था जो 30 मई को काम खत्म कर बाइक से घर जा रहा था। पुन्हाना होडल रोड पर घीडा मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिसे पुन्हाना के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उसे नल्हड़ व नल्हड़ के डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। बिछोर थाना प्रभारी जगबीर सिंह का कहना है कि शिकायत पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें