संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र के पापड़ा रोड पर शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी बाइक सवार के विरुद्ध केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
जितेंद्र निवासी पापड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते देर शाम को भाई धर्मेंद्र सब्जी लेने के लिए पिनगवां बाजार जा रहा था। जब वह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क पर निकला तो पिनगवां की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे सुंदर ने उनकी बाइक को उनको टक्कर मार दी। जिससे भाई धर्मेंद्र बुरी तरह घायल हो गया। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस व परिजनों को दी। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया की बाइक चालक श्याम के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।