फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: धनकोट नहर में डूबने से युवक की मौत, शराब पीने के बाद नहाने उतरा था; गोताखोरों ने निकाला शव

Thu, 31 Jul 2025 03:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

मृतक युवक की पहचान अशोक विहार फेस-3 निवासी खड़क सिंह (24 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रहा था।
विज्ञापन
धनकोट नहर में डूबने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के चंदू बुढेड़ा गांव के पास धनकोट नहर में बीते बुधवार की शाम नहाने उतरा युवक डूब गया। युवक के डूबने की सूचना उसके भांजे ने पुलिस को दी। इसके बाद गोताखोरों ने नहर में युवक का शव ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। 

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह फिर से गोताखोरों ने नहर में युवक का शव ढूंढ़ना शुरू किया। रातभर पानी में रहने के बाद शव फूलकर ऊपर आया तो करीब 10 बजे राहगीरों को दिखाई दिया। उन्होंने रेस्क्यू अभियान चला रही टीम को शव के बारे में सूचना दी।  रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और मोर्चरी में पहुंचाया। 

मृतक युवक की पहचान अशोक विहार फेस-3 निवासी खड़क सिंह (24 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और परिवार के साथ गुरुग्राम में रह रहा था। खड़क सिंह एक कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह अपने भांजे के साथ बीते बुधवार को दोपहर बाद धनकोट नहर के पास आया था और उन दोनों ने यहां पर बैठकर शराब पी थी। इसके बाद शाम को खड़क सिंह नहर में नहाने के लिए उतर गया और नहर के गहरे पानी की तरफ चल गया और डूब गया। युवक के डूबने की सूचना भांजे व राहगीरों ने पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ), सिविल डिफेंस और धनकोट चौकी के प्रभारी विनोद कुमार पुलिस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नहर में डूबे युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया। 
विज्ञापन


गोताखोरों की टीम ने नहर में डूबे युवक खड़क सिंह की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। गोताखोरों की टीम ने बुधवार की रात करीब आठ बजे तक नहर में तलाशी अभियान चलाया। अंधेरा होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा। धनकोट पुलिस चौकी की टीम को नहर के किनारे कपड़े, शराब की बोतल व स्नैक्स के रैपर भी मिले। जब खड़क सिंह के भांजे से पूछा गया तो उसने शराब पीने के बारे में बताया और नहाने के दौरान खड़क सिंह के डूबने के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें