फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक-युवती ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मदनपुरी में युवक-युवती ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी कर ली। चोरी की वारदात करने से पहले दोनों गली में हाथ पकड़कर घूमते हुए नजर आए। स्कूटी चोरी करने से पहले उन्होंने दूसरी स्कूटी चोरी करने की कोशिश की थी लेकिन चोरी नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

चोरी की वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गई। पीड़ित की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के दौरान युवती ने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। मदनपुरी निवासी दीपक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार रात को वह साढ़े दस बजे दोस्त के घर गली नंबर नौ में गए थे। उनकी स्कूटी घर के बाहर खड़ी थी। एक घंटे बाद आकर देखा तो स्कूटी वहां पर नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि युवक-युवती ने स्कूटी चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि चोरी से पहले युवक और युवती काफी देर तक इलाके में हाथ में हाथ डालकर घूमते रहे। इस दौरान वह वाहनों की रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें