फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निर्माणाधीन इमारत की छत से गिरकर मजदूर की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम
विज्ञापन

सोहना। भोंडसी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन इमारत की छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर के छत से गिरने के कारणों का पता अभी तक नहीं लग पाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के गुरुग्राम आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


भोंडसी थाना क्षेत्र में सेक्टर-35 स्थित एलआईडी सोसाइटी के पास निर्माणाधीन इमारत में बिहार निवासी नरेंद्र (35) मजदूरी का काम करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर को वह निर्माणाधीन इमारत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मजदूर का परिवार बिहार में रहता है। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दे दी है। भोंडसी थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाकर गया है। मजदूर के छत से गिरने के कारणों का पता नहीं लगा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि घटना के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। परिवार वालों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें