गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म किया। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी युवक ने जबरन गर्भपात करवाया। पीड़िता की शिकायत पर डीएलएफ फेज-3 थाने में एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दिल्ली निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डीएलएफ फेज-3 क्षेत्र में रहती है और वर्ष 2021 में एक युवक से दोस्ती हुई थी और दोनों में बातचीत होने लगी थी। आरोपी ने अगस्त 2021 में शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए थे। ब्यूरो