फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रिफंड के नाम पर महिला से पांच लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जालसाजों ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर महिला से रिफंड के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। महिला ने ऑनलाइन किचन कंटेनर मंगाए थे। डिलीवरी होने के दौरान प्रोडक्ट अलग पाए जाने पर महिला ने रिटर्न के लिए कॉल की थी। पीड़िता की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पूर्व में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-40 निवासी चंद्रलिखा पूरन सिंह ने शिकायत में बताया कि अप्रैल में उन्होंने ईकार्ट से किचन कंटेनर ऑर्डर किए थे। 5 मई को सामान की डिलीवरी हुई, लेकिन भेजा गया प्रोडक्ट वेबसाइट पर दिखाए गए सामान से अलग था। उन्होंने रिटर्न के लिए गूगल व फेसबुक पर रिफंड का नंबर सर्च किया। उन्हें 12 मई को फेसबुक पर नंबर मिला, जिस पर रिफंड सहायता के लिए संपर्क करने को लिखा था। महिला ने उक्त नंबर पर कॉल किया। इसके बाद महिला से बार-बार संपर्क किया। वहीं, रिफंड प्रक्रिया के बहाने उससे बैंक का डेबिट कार्ड नंबर, सीवीवी व ओटीपी ले लिया गया। इसके बाद 21 मई को महिला के बैंक खाते से पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें