फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घरेलू कहासुनी में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना के अंतर्गत पलड़ा गांव में शनिवार सुबह पति के साथ कहासुनी होने के बाद एक महिला ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। मृत महिला की पहचान पलड़ा गांव में रहने वाली शांति (30) के रूप में हुई है। वह अपने पति वीरेंद्र के साथ कपड़ों पर प्रेस करने व ड्राइक्लीन करने काम करती थी। पिछले कुछ समय से दोनों में घरेलू बातों को लेकर झगड़े हो रहे थे। शनिवार की सुबह करीब 7.30 बजे महिला ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महिला का पति शराब पीने का आदी थी। इसको लेकर दोनों में झगड़े होते रहते थे।
विज्ञापन

बादशाहपुर थाने की एसआई सुरेखा ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अभी तक जांच में घरेलू कहासुनी में आत्महत्या की बात सामने आई है। जांच में कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें