फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पातली में बनेगा दो मंजिला सामुदायिक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण पर खर्च होंगे 81.52 लाख रुपये, पंचायती राज विभाग कराएगा काम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के पातली गांव में ग्रामीणों को सामुदायिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दो मंजिला सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। पंचायती राज विभाग की ओर से कराए जाने वाले इस भवन के निर्माण पर करीब 81.52 लाख रुपये खर्च होंगे।
सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा मिलेगी। भवन के निर्माण के लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को कार्यक्रमों के लिए एक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरपंच रितेश ने बताया कि सामुदायिक भवन के लिए एक एकड़ जमीन दी गई है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन बनने से गांव में शादी-समारोह व अन्य कार्यक्रमों को आयोजन में लोगों को सहूलियत मिलेगी। योजना के अनुसार सामुदायिक भवन में एक बड़ा हाल, एक कमरा, एक ऑफिस और टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण होगा। पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि पातली गांव में सामुदायिक भवन निर्माण की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें