फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में काले रंग की थार का कहर: खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे परिवार की गाड़ी को मारी टक्कर, चार घायल

Fri, 17 Jul 2026 11:27 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

थार चालक शराब के नशे में धुत था और बेहद तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। अनियंत्रित थार ने सीधे खाटू श्याम जा रही कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घायलों को बमुश्किल गाड़ी से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
गुरुग्राम में फिर काले रंग की थार का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे में ड्राइविंग का खौफनाक चेहरा सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे सोहना चौक पर काले रंग की थार ने एक कार को भीषण टक्कर मारी, जिसमें सवार परिवार खाटू श्याम के दर्शन के लिए जा रहा था। इस हादसे में कार सवार तीन युवतियां और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थार चालक शराब के नशे में धुत था और बेहद तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। अनियंत्रित थार ने सीधे खाटू श्याम जा रही कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और घायलों को बमुश्किल गाड़ी से बाहर निकाला गया। टक्कर के बाद थार भी पलट गई।

यह भी बताया जा रहा है कि थार सवार युवकों ने न केवल कार को टक्कर मारी, बल्कि कार में सवार महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। यह घटनाक्रम सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए भी चिंता का विषय बना।

स्थानीय लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए थार चालक रोहित को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसका सेक्टर 14 में एक कैफे बताया जा रहा है। हालांकि, थार में सवार उसके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने रोहित को हिरासत में ले लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब का सेवन और तेज रफ्तार ही इस हादसे का मुख्य कारण बना। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा के नियमों के उल्लंघन और नशे में ड्राइविंग के गंभीर परिणामों की ओर इशारा करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें