बच्चों को फिटनेस, फर्स्ट एड और सेल्फ डिफेंस सिखाया जा रहा
पूनम
गुरुग्राम। जाॅय विले सोसाइटी की मेंटर्स और पॉडकास्ट टीम बच्चों को व्यावहारिक जीवन के सलीके सिखा रही है। सोसाइटी के बच्चों और काम करने वाले सहायकों के बच्चों को नैतिक मूल्यों, फिटनेस, फर्स्ट एड, सांस्कृतिक गतिविधियों, सेल्फ डिफेंस आदि सिखाया जा रहा है। इसका नेतृत्व दिल्ली विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. देवेश विजय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोसाइटी स्तर पर इसे योजनाबद्ध तरीके से शुरू किया गया है। हिंदी और अंग्रेजी की किताबों में रुचि पैदा करने के लिए सोसाइटी क्लब में एक लाइब्रेरी भी बनाई गई है। सोसाइटी के बच्चे भी इसमें पूरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस हफ्ते सोसाइटी में सेल्फ डिफेंस, फर्स्ट एड और सीपीआर ट्रेनिंग के फोर्टिस अस्पताल के विशेषज्ञों और डीसीपी ऑफिस के सदस्यों ने बच्चों को ट्रेनिंग दी। फिटनेस में कार्यक्रम किए गए हैं। अगले महीने सोसाइटी में रहने वाले घरेलू सहायकों के बच्चों के लिए ट्रिप का कार्यक्रम किया जाना है।
सोसाइटी की पॉडकास्ट टीम महत्वपूर्ण विषयों पर पाॅडकास्ट तैयार कर रही है। जिनमें आम बातें भी हैं और सोसाइटी से जुड़े हुई मुद्दे भी। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के इंटरव्यू भी इसमें शामिल होते हैं। सोसाइटी के सभी परिवार इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इस टीम से जुड़े पराग आनंद बताते हैं कि पॉडकास्ट टीम में सोसाइटी के युवा काफी सक्रिय हैं। वे इसमें बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं।