फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भाजपा कार्यालय में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
6 अप्रैल को गुरुकमल में प्रतिमा का अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम जिला कार्यालय गुरुकमल में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 6 अप्रैल को आयोजित होने वाले पार्टी स्थापना दिवस पर चर्चा हुई। पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा गुरुग्राम के जिला कार्यालय गुरुकमल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम के निमित्त जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की ताकि कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रतिमा अनावरण सुबह 9 बजे किया जाएगा, जिससे सभी कार्यकर्ताओं को उपस्थिति दर्ज करानी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह, समर्पण और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। स्थापना दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर को ऐतिहासिक बनाने में योगदान दें। कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और संगठन को और मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहें। बैठक में अजीत यादव, मनीष सैदपुर, हितेश भारद्वाज, जयवीर यादव, कुलदीप यादव, अलीशा तोमर, भूपेंद्र यादव, प्रवीण शर्मा, यादराम जोया, हर्षवर्धन मित्तल, प्रदीप गुर्जर, वरुण चौहान, राजन चौहान एवं सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें