गुरुग्राम। खुले में कचरा जलाने से होने वाले प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम गुरुग्राम और डब्ल्यूआरआई इंडिया की ओर से विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में स्थानीय नागरिकों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों, वार्ड कमेटी सदस्यों और नगर निगम कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि खुले में कचरा जलाना पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर समस्या है। उन्होंने नागरिकों से सूखे, गीले, घरेलू खतरनाक और सेनेटरी कचरे को अलग-अलग रखने व इनके उचित निस्तारण की व्यवस्था अपनाने की अपील की। संवाद