फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भगवान परशुराम चौक पर बनेगा गोलचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जीएमडीए ने शुरू कराया काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-108/106 मास्टर रोड पर स्थित भगवान परशुराम चौक पर गोल चक्कर बनाने का काम शुरू हो गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से सड़क को बेहतर करने के साथ यहां चौक का निर्माण कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य वाहन चालकों को बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ सड़क हादसों की आशंका को कम करना है।
विज्ञापन

जीएमडीए की ओर से सड़क के सुधार कार्य के तहत चौराहे पर गोल चक्कर का निर्माण कराया जा रहा है। गोल चक्कर होने से इस मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों को निर्धारित दिशा में आवाजाही की सुविधा मिलेगी। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सड़क की स्थिति सुधारने के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर ट्रैफिक लाइट लगी हुईं हैं लेकिन चालकों की लापरवाही के कारण हादसे होते हैं। कई बार लोग जल्दबाजी चौक पार करने में हादसे का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में जीएमडीए चौक पर गोल चक्कर बनाकर पौधरोपण कराने जा रहा है। इससे वाहनों की सीधी टक्कर नहीं हो सकेगी। जीएमडीए के एसई जगदीश कुमार ने बताया कि चौक पर गोल चक्कर बनाने का काम कराया जा रहा है। इससे यातायात को बेहतर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें