पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि वह भोंडसी क्षेत्र में अपने बेटे के साथ रहती है और एक निजी स्कूल में अध्यापिका है। उसके पति का देहांत हो चुका है। उसकी पहचान अजीत नाम के युवक से हुई। आरोप है कि छह नवंबर 2021 की शाम को करीब 7 बजे अजीत ने कॉल करके अपनी तबीयत खराब होने की बात कही और उसे एकेडमी से घर छोड़ने के लिए कहा।
महिला ने अजीत को उसके घर बाहर छोड़ा। कार से उतरते हुए अजीत ने कुछ देर के लिए रुकने के लिए कहा। उसने बातचीत के दौरान शादी करने की बात कही और उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय दिया। इसके बाद जबरदस्ती यौन संबंध बनाS। अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर यौन संबंध बनाता रहा। वर्ष 2022 में अजीत ने महिला से कहा कि वह अपने बेटे को ननिहाल छोड़कर उसके साथ रहे।
महिला ने बेटा छोड़ने के लिए मना कर दिया। अजीत ने महिला को ब्लैकमेल करके उससे एक लाख रुपये ले लिए। इसके बावजूद वह महिला के पास आकर उससे मारपीट करता और यौन संबंध बनाता। अक्तूबर 2024 में पीड़िता ने अजीत को गर्भवती होने के बारे में बताया तो अजीत ने गर्भपात करने के लिए कहा। अजीत ने उसे झूठ बोलकर गोलियां खाने के लिए दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया।
परेशान होकर महिला ने 21 नवंबर 2024 को अजीत के भाई को कॉल करके बताया। बड़े भाई ने पीड़िता की शादी कराने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने 20 जनवरी को 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।