फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेसी जैसा सटीक निशाना...मैदान पर दिखा नन्हें खिलाड़ी का गोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉन्शिएंट स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में युवा खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा का अनुभव लिया
विज्ञापन

नंबर गेम - 1650 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। जिले के सेक्टर-62 स्थित कॉन्शिएंट स्पोर्ट्स एरीना में आयोजित कॉन्शिएंट स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप के जरिए 1,650 से अधिक युवा खिलाड़ियों को फीफा विश्व कप से प्रेरित फुटबॉल का अनुभव प्रदान किया गया। इस बहु-शहरी प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली-एनसीआर और बंगलुरू में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जबकि आगामी चरण हैदराबाद, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में आयोजित किए जाएंगे।

टूर्नामेंट में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि खिलाड़ियों को विभिन्न फुटबॉल देशों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों के रूप में खेलने का अवसर मिला। इससे बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट जैसा माहौल, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्राप्त हुआ। मुकाबले के दौरान कई बच्चे दिग्गज खिलाड़ी मेसी की शैली में गोल दागते नजर आए।
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने की दिशा में पहल

आयोजकों के अनुसार यह पहल भारत में जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को थीम आधारित जर्सी, मेडल, सहभागिता प्रमाण पत्र, प्रोफेशनल फोटोग्राफी और विशेष स्मृति उपहार भी प्रदान किए गए। कॉन्शिएंट स्पोर्ट्स की निदेशक कृति जैन गुप्ता ने कहा कि कॉन्शिएंट स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा खिलाड़ियों में फुटबॉल के प्रति जुनून और रुचि पैदा करने वाला मंच है। उन्होंने कहा कि फीफा विश्व कप की भावना को भारतीय शहरों तक पहुंचाने का उद्देश्य बच्चों को यादगार अनुभव देना और भविष्य की फुटबॉल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पहल के माध्यम से खिलाड़ियों, अभिभावकों, कोच, रेफरी और स्थानीय फुटबॉल समुदाय को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे खेलों से जुड़ सकें। आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता का विस्तार अन्य शहरों और विभिन्न आयु वर्गों तक करने की योजना है। गुरुग्राम से शुरू हुई यह पहल शहर को देश में जमीनी फुटबॉल विकास के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें