फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एमएस बिट्टा के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी को ब्रेजा कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएस बिट्टा के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी को ब्रेजा कार ने मारी टक्कर
विज्ञापन

- चालक ने पी रखी थी शराब, ब्रेजा के चालक को सेक्टर-17/18 की पुलिस के किया हवाले
- पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच में किया शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-17/18 थाना क्षेत्र में 29 अप्रैल की रात को अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी को ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। ब्रेजा कार की टक्कर से सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जब पुलिस ने ब्रेजा को रुकवाया तो चालक नशे की हालत में मिला। सिपाही महेश कुमार ने पुलिस को ब्रेजा कार चालक के खिलाफ शिकायत दी है।
कार चालक सुनील उर्फ विक्की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिपाही महेश कुमार ने बताया कि सरकारी गाड़ी 29 अप्रैल की रात करीब 10.20 बजे अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा के काफिले को पायलेट कर रही थी। इसी दौरान एक ब्रेजा कार ने तीन बार ओवरटेक करके काफिले में गाड़ी को घुसा दिया व सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे सरकारी गाड़ी की पीछे की लाइट, साइट विडिंग व बंफर डिगी डैमेज हो गए। पुलिस टीम ने ब्रेजा कार काे रूकवाकर देखा तो चालक नशे की हालत में मिला। चालक व कार को सेक्टर-17/18 थाने में रात्रि ड्यूटी अफसर के हवाले किया। पुलिस ने चालक सुनील उर्फ विक्की का मेडिकल कराया, जिसमें शराब पीने की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने वाली ब्रेजा कार के चालक सुनील उर्फ विक्की को जांच में शामिल किया गया है। चालक शराब पीकर वाहन चला था। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। - सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल व जांच अधिकारी, सेक्टर-17/18 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें