फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर-घर से कूड़ा उठाने की नई व्यवस्था होगी लागू, लोगों से सुझाव ले रहा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुझाव के बाद टेंडर होगा जारी, इस बार लोगों के अनुसार होगी व्यवस्था, दो रोड रिपेयर एम्बुलेंस भी होंगी शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम अब शहर की सफाई व्यवस्था में बड़े बदलाव करने जा रहा है। इसके लिए निगम की तरफ से पांच साल के लिए साढ़े तीन सौ करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया जाएगा। वहीं नई व्यवस्था को लागू करने से पहले निगम की तरफ से लोगों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। लोगों से सुझाव लेने के लिए इस व्यवस्था को लागू करने के लिए टेंडर कर दिए जाएंगे।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि घर-घर से कूड़ा उठाने की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए नागरिकों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। निगम ने एक ऑनलाइन लिंक जारी किया है, जिस पर लोग अपने अनुभव और राय दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन


दिवाली के बाद होगी टेंडर प्रक्रिया
आयुक्त ने कहा कि सभी सुझावों का विश्लेषण करने के बाद दिवाली के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत फरीदाबाद के सभी वार्डों में नियमित डोर-टू-डोर कलेक्शन, सेग्रीगेशन (गीला-सूखा कचरा अलग करना) और ट्रांसपोर्टेशन की नई प्रणाली लागू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार टेंडर में पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के निवारण के लिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम भी जोड़ा जाएगा।

तकनीक आधारित निगरानी
निगम अब हर गाड़ी में जीपीएस ट्रैकर और हर वार्ड में एक सुपरविजन मोबाइल एप लागू करने की योजना बना रहा है, जिससे किसी क्षेत्र से कूड़ा न उठाने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा निगम जल्द ही शहर के विभिन्न जोन में रीसाइक्लिंग और कंप्रेस वेस्ट यूनिट स्थापित करेगा।

जल्द शुरू होंगी रोड रिपेयर एम्बुलेंस
सफाई व्यवस्था के साथ-साथ नगर निगम सड़कों के रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। आयुक्त खड़गटा ने बताया कि निगम जल्द ही दो रोड रिपेयर एम्बुलेंस शुरू करेगा। शहर में जहां भी सड़क पर गड्ढे मिलेंगे, वहां तत्काल मरम्मत होगी। यह एम्बुलेंस अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होंगी, ताकि अस्थायी नहीं बल्कि टिकाऊ मरम्मत की जा सके।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को नई दिशा
आयुक्त ने बताया कि निगम की योजना के तहत गांव मोटूका में चारकोल प्लांट स्थापित किया जाएगा। वहीं, प्रतापगढ़ में कूड़ा निस्तारण साइट की जगह नई साइट तलाश की जा रही है ताकि पर्यावरण प्रदूषण को न्यूनतम किया जा सके।

सामुदायिक ढांचे का विकास
निगम सीमा में स्थित 10 कम्यूनिटी सेंटरों का अपग्रेडेशन किया जाएगा, ताकि नागरिकों को शादी, सामाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ बल्लभगढ़ में नया निगम कार्यालय भवन बनने जा रहा है, जिसका टेंडर जारी हो चुका है।इसके अलावा, बल्लभगढ़ ऑडिटोरियम को भी नगर निगम के अधीन लिया जाएगा, जिससे शहर के सांस्कृतिक आयोजनों को एक नया मंच मिल सकेगा।

दिवाली के बाद अतिक्रमण के खिलाफ तेज होगा अभियान
उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। मुख्य सड़कों और बाजारों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे घर-घर कूड़ा उठाने की योजना पर अपने सुझाव अवश्य दें ताकि इसे अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन




हमारा उद्देश्य सिर्फ सफाई नहीं बल्कि शहर की जीवनशैली में अनुशासन और पर्यावरण जागरूकता लाना है। फरीदाबाद को स्वच्छ और ग्रीन सिटी बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।- धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें