अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए निगम सेक्टर-10 और नागरिक अस्पताल क्षेत्र में नई सीवर लाइन बिछाएगा। काम शुरू हो चुका है। दोनों जगहों पर बारिश के दौरान सबसे अधिक जलभराव होता है। इसके चलते आवागमन में परेशानी होती है। हालांकि, जलभराव से स्थायी राहत के लिए लाइन की क्षमता और पानी की निकासी की व्यवस्था का दुरुस्त होना भी जरूरी है। निगम की इस पहल का उद्देश्य बारिश के दौरान जलभराव से होने वाली परेशानी को कम करना और लोगों को राहत देना है।
सेक्टर 10 और अस्पताल के पास बारिश के दौरान जमा होने वाले पानी से अब निजात मिलेगी। इसके लिए निर्माण काम चल रहा है। - विजय ढाका, चीफ इंजीनियर, नगर निगम गुरुग्राम