-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को दिन में हुई घटना
-सूचना पर पहुंची दमकल व पुलिस टीम ने पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। गुरुग्राम- अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को दिन में लगभग सवा 11 बजे चलती किया कार में आग लग गई। आग लगते ही कार सवार युवक ने अपने पिता को जल्दी से बाहर उतारा, तब तक कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुकी थी। सूचना पर जब तक पुलिस व दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची, कार पूरी तरह जल चुकी थी।
नूंह की अनाज मंडी में आढ़त का काम करने वाले रिशु नागपाल व उसके पिता श्याम नागपाल शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे कार में सवार होकर नूंह के लिए निकले थे। गुरूग्राम -अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सवा 11 बजे के करीब फिरोजपुर नमक गांव के समीप से आगे निकले तो पास से निकल रहे एक कार के ड्राइवर ने किया कार चालक रिशु नागपाल को उनकी कार के अगले हिस्से में आग लगने की जानकारी दी। चालक रिशु ने कार में सवार मालिक रिशु नागपाल व उसके पिता श्याम नागपाल को जानकारी दी और कार को साइड में लगा दिया। इसके बाद सभी लोग कार से सुरक्षित बाहर निकल गए। रिशु ने फोन पर आग की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। लेकिन कार में लगी आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया । दमकल की गाड़ी करीब 20 मिनट बाद पहुंची, तब तक कार पूरी जलकर स्वाहा हो गई। हादसा जंगल के करीब सड़क पर होने के कारण आग बुझाने के लिए कोई संसाधन नहीं थे। नूंह सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।