फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में पुराने अलवर मार्ग पर बना कूड़े का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गंध से लोगों का बुरा हाल, प्रदर्शन की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे के पुराने अलवर मार्ग पर कूड़े का पहाड़ बन गया है जिसमें से दुर्गंध निकलती रहती है। इससे उक्त मार्ग से गुजरना मुश्किल है। नागरिक इस समस्या से काफी परेशान हैं। उन्होंने कई बार नगरपरिषद को अवगत कराया है किंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने जल्द ही प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
कस्बे का वार्ड 13, पुराना अलवर मार्ग गंदगी का पर्याय बनकर रह गया है। मार्ग के दोनों ओर गंदगी के टीले व पहाड़ बने हुए हैं जिनमें से बदबू व विषैली गैस निकलती रहती है। बता दें कि उक्त मार्ग पर कॉलेज, स्कूल, श्मशान आदि के अलावा करीब आधा दर्जन आवासीय कालोनियां स्थापित हैं। मार्ग पर गंदगी होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन



लाइटें भी बंद
पुराने अलवर मार्ग पर लगी एलईडी लाइटें काफी समय से बंद पड़ी हुई हैं जिनको परिषद ने बीते दिनों लाखों रुपये खर्च करके लगवाया था ताकि मार्ग गुलजार रह सके पर लाइटें न जलने से मार्ग पर घुप अंधेरा छाया रहता है।


क्या कहते हैं नागरिक
कस्बे के प्रबुद्ध नागरिक पूर्व पार्षद अनिल, कासिम, पूर्व पार्षद रमन जांगड़ा, विनोद आदि कहते हैं कि उक्त एरिया आबादी में है। जहां पर गंदगी होना गलत है। इस एरिया में काफी संख्या में परिवार रहते हैं जिनके बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है। उन्होंने यह भी बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार नगरपरिषद को कर दी है। इसका समाधान आज तक भी नहीं हो सका है। लोगों ने जल्द ही विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



क्या कहते हैं अधिकारी
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुमनलता बताती हैं कि कूड़ा निस्तारण के लिए योजना तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी हुई है जिसकी मंजूरी मिलने पर समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें