फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 120 बहादुर फिल्म पर कार्रवाई के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अहीर रेजिमेंट धरना समिति ने राव इंद्रजीत से मुलाकात कर सौंपा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम से अहीर रेजिमेंट धरना समिति के प्रमुख सदस्यों एक गत देर रात्रि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से उनके दिल्ली निवास स्थान पर मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य फिल्म 120 बहादुर के विरोध में मंत्री के साथ बैठक और ज्ञापन सौंपना था। अहीर समाज का आरोप है कि इस फिल्म में उनके समाज को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है।
समिति के सदस्य अरुण यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से लेंगे। मंत्री ने समिति को यह भी भरोसा दिलाया है कि वे इस संबंध में सेंसर बोर्ड के मंत्री से विशेष चर्चा करेंगे। ज्ञात हो कि 26 अक्तूबर को अहीर समाज ने इस फिल्म के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध किया था। समाज के लोगों ने गुरुग्राम से दिल्ली सरहौल बॉर्डर तक पैदल मार्च निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रदर्शन का उद्देश्य फिल्म के आपत्तिजनक पहलुओं पर ध्यान आकर्षित करना था। अहीर समाज के सदस्यों का कहना है कि उनका संघर्ष जारी रहेगा जब तक कि उनकी मांगों को सुना नहीं जाता और फिल्म पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए उन्होंने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। समाज की विशेष मांग है कि इस तरह की फिल्में जो समाज की छवि को धूमिल करती हैं, उन्हें तुरंत रोका जाए। इस सिलसिले में अगली कार्रवाई का फैसला समिति की आगामी बैठक में लिया जाएगा। इस मौके पर अरुण यादव खेड़की दौला संयोजक, बलबीर मास्टर मानेसर, सतीश पार्षद नवादा, रविन्द्र फौजी पार्षद खो, कालू यादव वज़ीराबाद, महेंद्र सिंह पटवारी कुफरपुर, राजेश बंटी नारनौल सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें