फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कस्टम अधिकारी बनकर महिला से 11.40 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दोस्ती कर महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर क्राइम ईस्ट थाना क्षेत्र में जालसाज ने कस्टम अधिकारी बनकर महिला से 11 लाख 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को यूके निवासी बताया और महिला से दोस्ती कर महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नाथुपुर के आकाश अपार्टमेंट में रहने वाली महिला ने कहा कि उसकी व्हाट्सएप पर युवक से दोस्ती हो गई और बातचीत होने लगी। युवक ने महिला को अपना नाम यूके निवासी मिशैल थामस बताया। इंस्टाग्राम पर भी उसकी आईडी इसी नाम से थी। युवक ने महिला को गिफ्ट भेजने की पेशकश की। इसके बाद युवक ने महिला को बताया कि उसने 40 हजार यूके पाउंड, आई फोन-11, वॉच, नेकलेस सहित आइटम गिफ्ट के तौर पर उसके पते पर भेज दिए हैं। इनको वह कस्टम से छुड़ा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने महिला को गिफ्ट, पैकेट व भेजे जाने की रसीद की फोटो भी भेजी। इसके बाद महिला के पास एक कॉल आई और बताया कि उसका यूके से एक पार्सल आया है। इसकी कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिला को कुछ पेमेंट करनी होगी। इसके बाद उन्होंने महिला से कई बार में कुल 11 लाख 40 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी महिला से और रुपये मांगे गए तो महिला ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें