फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश की मौत हत्या या आत्महत्या: लिफ्ट में गर्दन फंसने से गई जान, इस जांच के बाद साफ होगी हादसे की वजह; Video

Thu, 21 Aug 2025 09:21 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

बताया जा रहा है कि राजेश सिंह पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी होने के कारण परेशान था। गुरुवार की सुबह राजेश सिंह उसने मार्बल ढोने के लिए इस्तेमाल होने वाली लिफ्ट में गर्दन फंसाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
इसी दुकान की लिफ्ट में मिली थी लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर गुरुवार को लिफ्ट में गर्दन फंसाकर आत्महत्या कर ली। मृत युवक गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित मार्बल मार्केट की एक दुकान में काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। वहीं, युवक के परिजनों को सूचित कर दिया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान राजस्थान के चुरू निवासी राजेश सिंह (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-34 स्थित मार्बल मार्केट की एक दुकान में काम करता था। इसी दुकान में भारी सामान को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक ले जाने के लिए लिफ्ट का उपयोग किया जाता था। 

बताया जा रहा है कि राजेश सिंह पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी होने के कारण परेशान था। गुरुवार की सुबह राजेश सिंह उसने मार्बल ढोने के लिए इस्तेमाल होने वाली लिफ्ट में गर्दन फंसाकर आत्महत्या कर ली। दुकान मालिक ने इस बारे में पुलिस को सूचना। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कराकर साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजू धनखड़ ने बताया कि परिजनों को सूचित किया गया है और उनके गुरुग्राम पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि कहीं लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी तो नहीं थी। सहकर्मियों और दुकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की सही जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें